सवाई माधोपुर 28 मई। सर्व समाज महिला विकास वर्ग प्रथम के तत्वावधान में महिला जागृति एवं प्रगतिशीलता को लेकर प्रेरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस क्रम में महिलाओ ने जागरूकता के साथ मंगलवार को श्रीराम उप नगर शहर में सेवा संस्थान का बारीकी से संचालन व उसको चलाने में आनेवाली कठिनाइयों के बारे में संस्थान की टीम से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके बाद भैरू दरवाजा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला के संचालन मंडल से परिसर, गौमाता के रहने, खान-पान व बीमार होने पर इलाज की व्यवस्था के लिए डॉ.टी.सी.जैन से जानकारी प्राप्त की। वहां गौ उत्पाद व गौ उत्पाद से चिकित्सालय के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। उसके उपरांत सभी 38 कार्यकर्ता दो दो के ग्रुप में 20 प्रबुद्धजन के परिवारों में संपर्क हेतु घरों पर गए। उनसे देश व समाज की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की।
परिवार की कुशलता की जानकारी लेने के बाद ग्रुप को दो भागो में विभाजित किया गया। एक भाग प्रबुद्धजन की कक्ष बैठक में भाग लेने गया। इस दौरान पंच परिवर्तन पर विस्तृत वार्ता हुई। जिसमें 51 महिला मौजूद रही। दूसरा भाग मातृशक्ति की कक्ष बैठक आयोजित की गई। जिसमें 31 परिवार से मातृशक्ति की उपस्थिति रही। साथ ही शहर स्थित को रिपुदमन आदर्श विद्या मंदिर में राजस्थान के विभिन्न स्थानों से आए विभिन्न श्रेणी के कार्यकर्ताओं ने वर्तमान में आने वाली समस्याओं व उनके उपायों पर विस्तृत परिचर्चा की।
अनीता शर्मा ने बताया कि बैठक में संयुक्त परिवार में आदर्श कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, गौ सेवा आदि विषयों पर सभी मातृशक्ति ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर ममता त्रिवेदी, रेखा गौतम, विजया जैन, सुमन शर्मा, सुधा शर्मा, गीता जेलिया, कीर्ति सुवालका व लक्ष्मी शर्मा सहित अनेक महिला मौजूद रही।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।