सवाई माधोपुर 28 अप्रैल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जयपुर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गाँधी के नेतृत्व में राजस्थान की धरा पर लोकतंत्र को मजबूत और संविधान की रक्षा करने का प्रण लिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश पहाड़िया, ब्लाक संगठन मंत्री संजय गौतम, मिडिया प्रभारी अजय शर्मा, तूफान सिंह पार्षद, रफीक मोहब्बद, अशोक महावर, सतीश श्रीवास्तव, जुगराज सिंह, रामजीलाल गुर्जर सहित कई कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।