गायत्री जयन्ती एवं गंगा दशहरा मनाया
सवाई माधोपुर 30 मई। गायत्री शक्तिपीठ सवाई माधोपुर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन मे गायत्री परिवार की ओर से गायत्री जयन्ती एवं गंगा दशहरा का पर्व समूह साधना ओर विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ मनाया।
इस अवसर पर 29 मई को अखण्ड जप, गायत्री महामंत्र ओर महामृत्युंजय महामंत्र का जाप किया गया। सांयकाल अम्बेडकर सर्किल, हम्मीर सर्किल व महात्मा ज्योतिबा फुले एवम श्रीमती सावित्री बाई फुले सर्किल पर दीपक प्रज्वलित किये गए।
इसी प्रकार 30 मई को प्रातः9 बजे 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ मे पवित्रीकरण व स्वस्तिवाचन के साथ विश्व गायत्री परिवारके संस्थापक युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, आदिशक्ति माँ गायत्री एवम शक्ति स्वरुपा माता भगवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया ओर गायत्री महामंत्र ओर महामृत्युजय मंत्र की आहुतिया यज्ञ भगवान को समर्पित की गई। साथ ही सभी प्रकार के संस्कार निशुल्क करवाये गए।
गायत्री पर्व पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरि मोहन शर्मा ने कहा कि गंगा ओर गायत्री भगवान की दो विभुतिया है। पतित पावनी गंगा मे स्नान करने से तन शुद्ध होता है और गायत्री के नित्य पयपान करने से मन पवित्र होता है। गायत्री मंत्र दुनिया का साबसे शक्तिषाली मंत्र है जिसके जाप से जीवन की समस्याओ को दूर किया जा सकता है। गायत्री मंत्र के जाप से व्यक्ति को हर क्षेत्र मे सफलता मिल सकती है।
कार्यक्रम मे मुख्यरुप से मुख्य ट्रस्टी मनमोहन गोयल, व्याख्याता राजेन्द्र्र शर्मा, घनश्याम गुप्ता, तहसीलदार विष्णु माथुर, सुरेशचन्द गर्ग, देव संस्कृति विश्वविधालय का योग विशेषज्ञ रुद्रदीप गौतम, दिलीप कुमार चोरसियां, श्रीमती इन्द्राशर्मा, कृष्णा शर्मा, कोषल्या कुमावत, शंभुदयाल परिव्राजक, चिरंजीलाल, ओमप्रकाश शर्माआदि उपस्थित थे।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.