Sawai Madhopur : पं. नेहरू की पुण्यतिथि मनाई


पं. नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

सवाई माधोपुर 27 मई। कांग्रेस के इंदिरा कालोनी स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पं0 जवाहर लाल नेहरु की पुण्य तिथि मनाई गई। सर्व प्रथम जिला कांग्रेस के महामंत्री हरिमोहन षर्मा ने नेहरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि दी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सवाईमाधोपुर के अध्यक्ष अनिल वर्धमान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
ब्लाक कांग्रेस के महासचिव व वार्ड पार्षद संजय गौतम ने बताया कि पं0 नेहरु की पुण्य तिथि पर बोलते हुए ब्लाक अध्यक्ष अनिल वर्धमान ने कहा कि देश की आजादी मे उनका अहम योगदान है। उन्हे महात्मा गांधी के उत्तराधिकारी के रुपमे देखा जाता था। उन्होने विविध संस्कृति भाषा ओर धर्मवाली आबादी को एकजुट करने की चुनोतियो को संभाला। सतीष श्रीवास्तव ने कहा कि 17 साल के नेतृत्व के दोरान उन्होने समाजवाद, धर्म निरपेक्षता लोकतान्त्रिक सरकार को बढावा दिया। ओम सेन ने कहा कि जिस देश मे सुई तक नही बनती थी, पं. नेहरु ने औधोगिकरण को बढावा दिया। 27 मई 1964 को दिल का दोरा पडने से उनका निधन होगया।
इसके अतिरिक्त कांग्रेस प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा, किसान नेता गिर्राजसिंह गूर्जर, पुरुषोतम जोलिया, बृजमोहन सिसोदिया, दशरथ सिंह मीना, अव्दुल गफूर,सुरेन्द्र नाटानी, राजेश पहाडिया, भजनलाल, अजयकुमार, मस्तराम, हरीश माहेश्वरी, राजेश कंवरिया आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अन्त मे सभी कांग्रसियो ने नेहरुजी को श्रंद्धाजलि अर्पित की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now