Sawai Madhopur : सुनील शेरपुर बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य


सुनील शेरपुर बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य

सवाई माधोपुर 4 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा जिले के वरिष्ठ व कद्दावर नेता सुनील शर्मा शेरपुर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य मनोनित किया गया है।
सुनील शर्मा पूर्व में भी जिले, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में शर्मा राजस्थान सरकार के युवा बोर्ड में सदस्य है। उल्लेखनीय है कि शर्मा को पार्टी नेतृत्व का भरोसेमंद माना जाता है। शर्मा की नियुक्ति से जिले के पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सभी कार्यकर्ताओं ने शर्मा को शुभकामनाऐं देते हुऐ उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। इनमें मनोज पांडेय, सदस्य राजस्थान क्रीड़ा परिषद, संजय गौतम पार्षद व ब्लॉक महामंत्री, सुरेन्द्र नाटाणी ब्लॉक महामंत्री, पवन बड़गोत्या, फिरोज खान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।


यह भी पढ़ें :  नेहरू युवा केंद्र का युवा संवाद- भारत 2047 में वक्ताओं ने किए विचार व्यक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now