विद्यालय के बच्चों ने सजाई श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां
सवाई माधोपुर 7 सितम्बर। कैलाशनाथ द्विवेदी आदर्श विद्या मन्दिर, ठठेरा कुण्ड, शहर, सवाई माधोपुर में श्रीकृष्णजन्मोत्सव पर्व पर सजिव झाँकियों को नन्हें-मुन्हें बालकों द्वारा सांयकाल 7 बजे से रात्री 10 बजे तक आर्कषक सजीव चित्रण किया गया। जिनके दर्शन कर नगर के आम जन भाव विभौर हो गये।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विद्यालय परिसर में भैंया-बहिनों द्वारा सजिव झाँकियों का शुभारम्भ श्रीकृष्ण के प्राक्ट्य स्वरुप के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। झाँकियों मंे मुख्य आकर्षण प्रमुख रूप से माखनचोर, गुरु सांदीपनि आश्रम, शिव परिवार एवं राधाकृष्ण महारास को देखकर लोगों ने खुब सराहना की। साथ ही विद्यालय स्टॉफ एवं बालकों उत्साहवर्धन किया। सजीव झाँकियों का मंचन तुलसीराम शर्मा, लटूरलाल मीना, दामोदर प्रसाद शर्मा, महेश कुमार सैन, हेमलता गुप्ता, धनेश्वरी मेहरा, बच्ची शर्मा, रूपा गोयल, मीता शर्मा, विजयलक्ष्मी कुशवाह, लक्ष्मी नामा, राजेश सैनी, चन्दन सैन आदि के सहयोग से मनमोहक व लुभावन झाँकियां सजाई गई।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.