गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा, 8 मई।आज कुशालगड़ बाबा श्याम के मंदिर पर स्कूल शिक्षा परिवार द्वारा वाटर कूलर लगाया गया। स्थापित वॉटरकुलर का उदघाटन सभापति शिवरतन अग्रवाल के द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया। उदघाटन से पूर्व गौरव तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से वाटर कूलर का पूजन कराया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि स्कूल शिक्षा परिवार द्वारा कुशालगढ़ के बाबा श्याम के मंदिर पर लगाया गया वाटर कूलर यह एक सराहनीय कार्य है। इस प्रकार के कार्यों में सामाजिक संस्थाओं को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि वाटर कूलर से शुद्ध व ठंडा पानी हमेशा मिलेगा व दर्शनार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। वाटर कूलर स्कूल शिक्षा परिवार ब्लॉक गंगापुर सिटी द्वारा लगाया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि नगर सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा, जिला प्रभारी राजेश शर्मा, श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र दुशाद, जी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, महेंद्र जैन, गोविंद पाराशर, सुरेंद्र सिंह राजपूत, धर्म प्रकाश आर्य, विष्णु शर्मा, शिव कुमार शर्मा, जीतू सिंह गुर्जर, घनश्याम गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, श्याम शर्मा, आदि मौजूद रहे।
जीव अनुकंपा संस्थान द्वारा पक्षी घर की लगायी नीव।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।