स्काउट गाइड ने किया पौधारोपण

Support us By Sharing

सवाई माधोपुर 12 जुलाई। वृक्षरोपण महाभियान एक पेड़ देश के नाम के तहत राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सवाई माधोपुर एवं स्काउट गाइड ग्रुप राउमावि कुतलपुरा के संयुक्त तत्वावधान में राउमावि कुतलपुरा जाटान के प्रांगण में पौध रोपण कार्य किया गया।
स्काउट गाइड सचिव महेश सेजवाल ने बताया कि प्रधानाचार्य श्रीमती चंचल गुप्ता एवं उपाचार्य विजेन्द्र पाल के नेतृत्व में एक पेड़ देश के नाम की थीम पर सभी स्टॉफ, स्काउट गाइड एवं विद्यालय के बच्चो ने पौध रोपण किया। प्रधानाचार्य, चंचल गुप्ता, उपप्रधानाचार्य विजेन्द्र पाल एवं स्काउट सचिव महेश सेजवाल ने जीवन में पेड़ पौधो के महत्त्व, व आवश्यकता पर विस्तार से बताया कि पेड़ पौधो से हमे प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है, दवाईयां, अनाज, कपड़ा, लकड़ी, रबड़, गोंद पौष्टिक भोजन के लिए फल व सब्जियां मिलती है। हमे पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन जागरूकता अभियान चलाने की महती आवश्यकता है। पर्यावरण बचेगा तो जीवन बचेगा।
इस दौरान स्काउट गाइड एवं विद्यालय के बच्चो द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर बुद्धि प्रकाश वर्मा, मीना शर्मा राजेश कुमार जैन, शिवदास मीना, प्रियंका जैन, विजय लक्ष्मी अग्रवाल, ब्रजलता वर्मा, रमा मीना, कल्पना भर्ती, संजीदा, सन्तोष शर्मा पायल अग्रवाल, स्काउट गाइड एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!