सवाई माधोपुर| राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति बौंली के तत्वावधान में इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। लोक अदालत की अध्यक्षता तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष विकास नेहरा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी व सिविल 147 प्रकरण एवं 138 एन आई एक्ट, बैंक के अवार्ड सहित 294 मुकदमों में 1 करोड़,34 लाख 65 हजार 830 रुपए के अवार्ड पारित किए गए। इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति के पैनल के सदस्य अनिल कुमार शर्मा, सहायक अभियोजन अधिकारी राजेश कुमावत,जालिम सिंह, महेश बरवड़, दीनदयाल रैगर, गुलकेश मीना , राजेश बैरवा,फतेहसिंह गुर्जर आदि कर्मचारी एवं बैंक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।