सवाई माधोपुर, 17 मई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम ने शनिवार को रुक्मणी वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान 3 पुरुष एवं 6 महिला वृद्धजन सहित कुल 9 वृद्धजन उपस्थित पाये गये। सचिव समीक्षा गौतम द्वारा उपस्थित वृद्धजनों से वार्ता की गई और उन्हें दी जा रही भोजन, पेयजल एवं चिकित्सकीय सुविधाओं व अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। उपस्थित वृद्धजनों द्वारा अवगत करवाया गया कि वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त कूलर लगे हुए हैं, परंतु उन्हें चलाया नहीं जाता है। इस कारण उन्हें गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में सचिव समीक्षा गौतम द्वारा रूक्मणी वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप मेरोठा को गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए मौसमानुकूल इंतजाम करने एवं कूलरों को चलवाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सचिव समीक्षा गौतम द्वारा वृद्धाश्रम परिसर में स्थित रसोईघर, स्नानागार एवं शौचालय की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की गई, दौराने निरीक्षण वृद्धाश्रम परिसर में स्थित रसोईघर, स्नानागार एवं शौचालय की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। उपस्थित वृद्धजनों द्वारा बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के प्रयासों से वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को प्रदान चिकित्सकीय सुविधाओं में सुधार हुआ है। वर्तमान में वृद्धाश्रम में नियमित रूप से चिकित्सक की विजिट की जाकर वृद्धजनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।