छात्राओं को दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण


छात्राओं को दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

लालसोट 27 अक्टूबर। उपखंड लालसोट स्थित अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में विभागीय आदेशानुसार विद्यालय की छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से आत्मरक्षा तकनीक पर प्रशिक्षित करने हेतु रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को स्थानीय विद्यालय की व्याख्याता संजू कुमारी गुप्ता एवं वरिष्ठ अध्यापिका सुश्री मनप्रीत मीना के नेतृत्व में विद्यालय की अन्य महिला अध्यापिकाओं के सहयोग से प्रशिक्षण दिया।
इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन लाल पारीक ने छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा हेतु विभिन्न जानकारियों से अवगत करा छात्राओं को हर समय अपनी आत्मरक्षा हेतु सजग रहने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के इस अवसर पर उप प्राचार्य मोहन उपाध्याय, मुकेश कुमार बैनाडा, राजू लाल मीणा, संतोष कुमार जांगिड़, नवीन फुलवरिया, हनुमान प्रसाद शर्मा, निर्मला गुप्ता, सरोज कुमारी बैरवा, दीपशिखा शर्मा, ममता मीना, छवि पारीक, मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि विद्यालय के स्टाफगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now