कुशलगढ| निश्नावट में प्रात:10:00 बजे स्वर्गीय विजय सिंह देवदा की आत्मिक शांति के लिए शान्ति यज्ञ व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दिलीप शास्त्री के सानिध्य में यज्ञ किया गया। देवदा के ज्येष्ठ पुत्र फतेह सिंह ने आहुति दी एवं समाज के प्रबुद्ध जनो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।इस अवसर पर संघ के खण्ड संघ चालक कैलाश राव ने देवदा के जीवन पर विचार व्यक्त किये। वरिष्ठ भाजपा नेता मधूसुदन व्यास, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर,प्रधान कानहिग रावत सरदारसिह,पवन कुमार कचरुलाल गारी कल्लूमहाराज बहादूर भाई जोहान सिह वेलजी कालुसिह गामविकास प्रमुख भरत कुमावत एवं अनेक लोग विविध संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने देवदा को ईमानदार भक्त मामाजी के शिष्य स्वामी स्वतंत्रता नन्द जी के शिष्य बताकर गुणानुवाद किया। उनका जन्म 1 जनवरी 1947 में भगत मडीया जी देवदा के वहा हुआ। बाल्यकाल से आप संत परम्पराओं में पले बढ़े ओर गाँव गाँव धाणी धाणी धर्म की अगख जगाकर आप प्रयाग स्नान कर 15/2/25 के दिन महाप्रयाण किया।स्व. विजय सिंह देवदा जिला संघचालक बांसवाड़ा, वनवासी कल्याण आश्रम जिलाध्यक्ष,(पूर्व प्रधान )कुशलगढ़ व समाजसेवी निश्नावट आपको आपके काम को लम्बे समय तक याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र से अनेक ग्रामीण जन उपस्थित रहे।