अंबेडकर पॉर्क में महापरिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन


नदबई, 6 दिसम्बर।कस्बे में नगर रोड़ स्थित अंबेडकर पॉर्क पर महापरिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसका शुभारम्भ कांग्रेस ब्लॉंक अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा व प्रदेश सचिव प्रशान्त उपाध्याय ने किया। संगोष्ठी में प्रदेश सचिव ने डॉं भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर चर्चा करते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए संविधान को मजबूत नींव बताया। वही, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर डॉं अंबेडकर के मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प दिलाया। बाद में कार्यकर्ताओं ने डॉं अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रभाव चौधरी, शहर अध्यक्ष अनुभव शर्मा, सांसद प्रतिनिधी गिरीश जौहरी, पूर्व पार्षद फूलचंद गर्ग व मदनलाल बिहारिया, ज्वालादत्त वकील, मनीष सेजवाल, डॉं के.पी.सिंह, लखन गुर्जर, ठाकुर सिंह आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  डीग जिले के ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now