1960 की ऐतिहासिक रेल हडताल की 63वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी का आयोजन


1960 की ऐतिहासिक रेल हडताल की 63वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी का आयोजन

गंगापुर सिटी 12 जुलाई। ऑल इण्डिया रेलवेमैन्स फैडरेशन के आव्हान पर आज देशभर में 1960 की ऐतिहासिक रेल हड़ताल की 63वीं वर्षगांठ पर रेलकर्मचारियों ने इस हड़ताल में शहीद हुये रेलकर्मचारियों को याद में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि रेल हड़ताल की 63वीं वर्षगांठ की श्रृंखला में आज मंडल यूनियन कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन कर 1960 की ऐतिहासिक रेल हड़ताल के अमर शहीदों को 2 मिनट का मौन धारण कर सच्ची श्रृद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुये बताया कि 1960 की ऐतिहासिक हड़ताल में रेलकर्मचारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगे जैसे न्यूनतम वेतन, डीए का भुगतान, केन्द्रीय कर्मचारियों की सुविधाओं एवं अधिकार में कटौती, एक उद्योग में एक यूनियन तथा औद्योगिक विवादों को सुलझाने हेतु विभागवार बोर्ड की स्थापना जैसे विषयों को सरकार के समक्ष उठाया गया था जिन पर निर्णय नहीं होने के कारण रेलकर्मचारियों को ऑल इण्डिया रेलवेमैन्स फैडरेशन के नेतृत्व में रेल हड़ताल को मजबूर होना पड़ा जो 11-12 जुलाई 1960 की मध्य रात्रि का प्रारंभ हुआ। इस हड़ताल में पश्चिम रेलवे के दाहोद स्टेशन पर 5 रेलकर्मचारी पुलिस की गोलियों का शिकार होकर वीरगति को प्राप्त हुये जिनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष आज के दिन इन शहीदों को यादकर मजदूर आन्दोलन के गौरवशाली इतिहास की गाथा को आम मजदूरों तक यूनियन द्वारा पहुंचाया जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now