वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी प्रोन्नति पाकर बने एडीओ पंचायत


ब्लाक कर्मचारियों द्वारा माला पहनाकर किया गया भव्य स्वागत

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ में कार्यरत वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी राम शिरोमणि त्रिपाठी को सहायक विकास अधिकारी पंचायत पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व से ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत पद का कार्यभार विकासखंड शंकरगढ़ में देख रहे थे। सूत्रों की माने तो शासन द्वारा नव प्रोन्नत सहायक विकास अधिकारी पंचायत को जनपद प्रयागराज भी आवंटित कर दिया गया है जिले में ब्लॉक पर तैनाती किया जाना शेष है। विकासखंड शंकरगढ़ के कर्मचारियों को जैसे ही राम शिरोमणि त्रिपाठी के प्रोन्नति की जानकारी हुई तो ब्लाक कर्मचारियों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान व भाजपा नेता कुलदीप कुमार पाठक ने किया।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ रामविलास राय, ग्राम पंचायत अधिकारी गण राजेंद्र मौर्य, विजय राज, अखिलेश यादव, रवि सोनकर, इंद्र विजय यादव, बलवंत चौहान, गौरी शंकर सिंह, अफरोज अख्तर, अमरेश सिंह, अनिल कुमार शर्मा, प्रदुम कुमार, शशिकांत पटेल, आशुतोष जौहरी, लव कुमार मिश्रा, पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता कुलदीप पाठक, स्वयंसेवी सुशील मिश्रा उर्फ शराफत, पूर्व प्रधान लोहगरा वीरेन्द्र कुमार द्विवेदी,प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह, प्रधान कामता सिंह व व ब्लॉक के तमाम कर्मचारी गण मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now