मानसिक विमंदित असहाय व्यक्ति को अपनाघर आश्रम कोकिलावन भिजवाया

Support us By Sharing

मानसिक विमंदित असहाय व्यक्ति को अपनाघर आश्रम कोकिलावन भिजवाया

कामां। जिनको अपने भी नही अपनाते उनको अपनाघर अपनाता है ऐसा ही वाक्या गुरूवार को कामां के रामजी गेट मोहल्ला में नजर आया। जहां लगभग 60 वर्षीय लावारिस विक्षुप्त जिनका पारिवारिक कारणों से मानसिक संतुलन खराब हो चुका है। असहाय व निराश्रित हालत में मिले। स्थानीय लोगो द्वारा अपना घर सेवा समिति के पदाधिकारीयो को सूचना दी गई।
अपनाघर सेवा समिति के अध्यक्ष खेमराज मातुकी वालो ने बताया कि लावारिस विक्षुप्त के प्राप्ति की सूचना पर समिति सचिव हरप्रसाद नाटाणी, संजय जैन बड़जात्या, सुरेश सोनी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की तो सूचना सही पाई गई। असहाय व्यक्ति ने अपना नाम धनीराम बताया। जिन्हें कोकिलावन आश्रम की एम्बुलेंस से पुनर्वास के लिए अपनाघर आश्रम कोकिलावन भिजवाया गया।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!