पीड़ितों की सेवा ही मुख्य ध्येय है-डॉक्टर गौरव कपूर

Support us By Sharing

भरतपुर|जीव जंतु कीड़े मकोड़े आदि में सर्वश्रेष्ठ योनि मनुष्य की होती है, करोड़ों पुण्य कर्म होते हैं तब जाकर मानव का जीवन मिलता है। पीड़ितों की सेवा कर इस मानव जीवन को सफल बनाना मेरा मुख्य ध्येय है। यह शब्द माइकल जॉन्स कला केंद्र द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में डॉक्टर गौरव कपूर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहे।

माइकल जॉन्स कला केंद्र द्वारा संचालित जिला उपभोक्ता संगठन सचिव राजेश पुष्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर गौरव कपूर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अलावा संयुक्त निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर संस्था के पदाधिकारीयों द्वारा हर्ष व्यक्त कर जवाहर नगर स्थित निवास कार्यालय पर माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेटकर स्वागत सत्कार किया गया।
योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रदीप पाराशर ने कहा कि डॉक्टर गौरव कपूर का माइकल जॉन्स कला केंद्र से काफी वर्षों से जुड़ाव रहा है जब भी संस्था के माध्यम से किसी भी पीड़ित असहाय व्यक्ति को अस्पताल में डॉक्टर साहब के पास लेकर गए तुरंत पीड़ित मरीज व्यक्ति को सहायता प्रदान की है ऐसे जमीं से जुड़े डॉक्टर या व्यक्ति का मिलना बहुत कठिन है।
संस्था की मीडिया प्रभारी जीएस नवीन ने कहा कि डॉक्टर गौरव कपूर का चिकित्सा सेवा के अलावा हमारी संस्था द्वारा आयोजित गरीब असहाय व्यक्तियों के लिए रोजगार ,वस्त्र, वितरण दवाई आदि में भी समय-समय पर अमूल्य योगदान रहा है इस कार्यक्रम में इनके अलावा संस्था सदस्य मोनू कटारा, अविनाश तोमर ,प्रबल कांत मास्टर ,राजू ठाकुर ,कप्तान सिंह, अविनाश तोमर ,राजू गुर्जर, दिनेश पटेल , पंकज, आदि व्यक्ति मौजूद थे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!