कलश यात्रा के साथ चल रहा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ


कथावाचक निशाकांत ओझा श्रोताओं को कथा का कर रहे रसपान

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकास खंड कौंधियारा के गोंठी गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया। इसके पूर्व कलश यात्रा कथा स्थल मंडप से शुरू हुई। जहां करीब 101 महिलाएं और कन्याएं पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश उठाए ग्राम भ्रमण में शामिल हुईं। कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बैंड एवं धर्मध्वजा युक्त घोड़ा, झांकी निकाली गई। कलश यात्रा गांव की गलियों से होती हुई शिव मंदिर भ्रमण कर भागवत कथा स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई। आयोजक विकास चंद्र तिवारी ने बताया कि व्यासपीठ पर आचार्य कुल गुरु निशाकांत ओझा के द्वारा संगीतमय वाणी में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। बुधवार को शाम 3 बजे से भागवत महात्मय मंगलाचरण की कथा के साथ कथा का विश्राम हो गया। गुरुवार को परीक्षित जन्म, शुकआगमन कपिलावतार एवं ध्रुव चरित्र की कथा के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु नटवरनागर की भक्ति में झूम उठे। मुख्य यजमान हरिप्रकाश तिवारी एवं गीता देवी, कुल पुरोहित पंडित शिवा कान्त शुक्ला एवं श्रोताओं की भारी भीड़ भागवत कथा सुनने के लिए उपस्थित रही। ब्यास पीठ से कथावाचक निशाकांत ओझा ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए झूमने गाने पर भाव विभोर कर दिया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now