पंचायतीराज शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में जिले से सात पदाधिकारी शामिल


कन्हैयालाल सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष, राहुल सिंह गुर्जर प्रदेश प्रवक्ता व गिर्राज वर्मा प्रदेश संयुक्त महामंत्री नियुक्त

सवाई माधोपुर|राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने सवाई माधोपुर जिले से सात शिक्षक नेताओं को प्रदेश कार्यकारणी में शामिल किया है। जिलाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर ने बताया कि संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में कन्हैयालाल सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष, गिर्राज प्रसाद वर्मा को प्रदेश संयुक्त महामंत्री, राहुल सिंह गुर्जर को प्रदेश प्रवक्ता, संतोष शर्मा को प्रदेश महिला मंत्री, हरिचरण पोसवाल को भरतपुर संभाग प्रभारी, रामकिशोर शर्मा व हरिशंकर गुर्जर को प्रदेश सलाहकार बनाया गया है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले से संगठन के प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त होने पर संगठन को मजबूती मिलेगी साथ ही नियुक्त प्रदेश पदाधिकारीयों के सहयोग से जिले के शिक्षक समस्याओं का निस्तारण करवाने के प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति पर शिक्षक नेता प्रदीप शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बरवाड़ा, ओमप्रकाश मीना ब्लॉक संयोजक खंडार, जहीर अली ब्लॉक अध्यक्ष बौंली, रशीद अहमद देशवाली ब्लॉक अध्यक्ष माधोपुर, अब्दुल वसीम, पिंकेश बैरागी, शकील अहमद, सुरेंद्र सिंह आमेरा, भंवरलाल नागर, ओमप्रकाश वर्मा, दिलराज सिंह चौहान, रमेशचंद वर्मा, सईद अहमद, मोहसीन खान, उमा शर्मा, समय सिंह गुर्जर, जसराज सिंह चौहान, बंसीलाल रैगर, विनोद जैन, मानसिंह मीना, भजनलाल वर्मा, नसीर मोहम्मद आदि शिक्षक नेताओं ने प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now