राजस्थान में दिन में छाया अंधेरा, कई स्थानों पर बिगड़ा मौसम


Rajasthan Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) जयपुर ने आज सुबह 09:40 बजे चेतावनी जारी करते हुए राजस्थान के जयपुर और अजमेर सहित 26 से अधिक जिलों में अगले तीन घंटों तक मेघगर्जन और बारिश का अलर्ट दिया है। जयपुर, अजमेर और आसपास के क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। जहां हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली और अलवर जैसे जिलों में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है, जबकि सीकर, टोंक और उदयपुर सहित 17 अन्य जिलों को ‘येलो अलर्ट’ पर रखा गया है।

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में आज सुबह से ही मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। राजस्थान में तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। जयपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। राजधानी में आज मौसम इतना खराब है कि भरी दोपहर में अचानक रूक रूक कर अंधेरा हो जा रहा है। सूरज बादलों की ओट में छिप जा रहा है।

आज रात मेघगर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

आज रात जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही हल्के से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph और ओलावृष्टि होने की भी प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ें :  Bhilwara : भारत की चारों दिशाओं में भाजपा का प्रभुत्व है -प्रमोद सामर
राजस्थान में दिन में छाया अंधेरा, कई स्थानों पर बिगड़ा मौसम

क्या राजस्थान में फिर सताएगी सर्दी

आज अचानक बदले मौसम को देखकर राजस्थानवासियों को लगने लगा है कि क्या फिर से स्वेटर-जैकेट निकालने होंगे। मौसम विभाग की मानें तो कल 19 फरवरी को भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। हालांकि इसके बाद धूप खिलेगी और मौसम सामान्य हो जाएगा।

5 डिग्री तक गिरा तापमान, राजस्थान में सर्दी का यू-टर्न

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और ओले ने मौसम को अचानक से बदल दिया है। कल तक गर्मी का अहसास करने वाले प्रदेशवासियों को फिर से ठंडी का अहसास होने लगा है। श्रीगंगानगर में तापमान 5.7 डिग्री तक गिर गया। यहां अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा दिखने वाला है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की दी हिदायत

प्रदेश में बिगड़े मौसम के बाद मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

किसानों को हुआ नुकसान

प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश और ओले गिरने से कई स्थानों पर फसल खराब हो गई है। कई किसानों को इससे भारी नुकसान हुआ है। किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  एससी एसटी संगठनों द्वारा आयोजित भारत बंद को

तीन जिलों में गिरे ओले

राजस्थान में जहां ज्यादातर जिलों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। वहीं इसके साथ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई जिलों में ओले गिरने की खबर भी मिली है। चूरू, सीकर जिले में भी सुबह ओले गिरे हैं। नागौर में भी चने के आकार के ओले गिरे हैं।

इन शहरों में चल रही तेज हवाएं

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर, कोटा, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर सहित 10 से ज्यादा जिलों में तेज हवा चल रही है। बिजली चमकने के साथ बुधवार सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

जयपुर में सुबह से रूक रूक कर बारिश

प्रदेश की राजधानी जयपुर में लगातार मौसम का हाल बिगड़ा हुआ है। बादलों की गड़गड़ाहट लोगों को डरा रही है। सुबह से यहां बादल छाए हुए हैं। कई स्थानों पर रूक रूक कर बारिश हो रही है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते राजस्थान में आज कई जिलों में बारिश हो रही है। जयपुर, कोटा, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर सहित 10 से ज्यादा जिलों में तेज हवा चल रही है। नागौर में कई स्थानों पर ओले गिरे हैं।

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now