मोदी ने जो कहा वह धरती पर विकास करके 9 वर्षों में दिखाया-शाहनवाज हुसैन


प्रयागराज लोकसभा संयुक्त मोर्चा की बैठक नैनी में हुई संपन्न

प्रयागराज। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो विकास की बात कही थी वह 9 वर्षो मे धरती पर करके दिखाया है। 2024 मे पुनः हम मैदान मे सेवा के लिए जाऐगे,भारत को बडी किस्मत से इतना बढिया वर्ड लीडर प्रधानमंत्री मिला है,जिसे देश की जनता खोना नही चाहती उक्त बाते प्रयागराज लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी यमुनानगर के सयुक्त सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व भारत सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने नैनी मे कही। कार्यकर्ताओ को कहा आपका सौभाग्य है कि आप भाजपा मे कार्य कर रहे है। कार्यकर्ताओ को लगे की पार्टी मेरे दम पर जीतने वाली है इस लिए और मेहनत कीजिए। शाहनवाज हुसैन ने आगे बताया कार्यकर्ताओं की बैठक है कार्यकर्ताओं को जोड़ना है, सपा,बसपा ,काग्रेस के पाँच-पाँच परिवारो को भाजपा से जोडने का लक्ष्य दिया और कहा मैं पंडित अटल बिहारी वाजपेई का शिष्य हूँ। 30 साल में भारत सरकार का मंत्री बना, सबसे कम उम्र का कैबिनेट मंत्री बना इससे बडा एक कार्यकर्ता को सम्मान क्या चाहिए। आप काम करिए सम्मान पार्टी देने के लिए तैयार है। जो भारत माता की जय कहेगा उसे बराबर का अधिकार देने के लिए मै खडा हूँ।राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम का सबसे ज्यादा सम्मान बहुसख्यंक करते थे। विपक्षी मोदी को गाली देने का काम कर सकते है पर मोदी के पीछे 130 करोड़ जनता खडी है। मोदी का बाल वाका नही कर सकते। विपक्षियो की अकेले लडने की औकात नही है इस लिए सभी एकत्रित होकर लडते है, जो प्रभाव हीन है। जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने अध्यक्षता करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। सासंद इलाहाबाद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर विधायक राजमणि कोल, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, कलस्टर प्रमुख उत्तम मौर्य,डाँ.भगवत पाडेंय,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी आदि रहे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडे, पिछला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कुशल जैन, महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनाकर मुख्य अतिथि, सांसद ,जिलाध्यक्ष,विधायक का स्वागत अभिनंदन करते हुए अंगवस्त्रम् एवं में मेमेंटो प्रदान किया।

यह भी पढ़ें :  कैंब्रिज इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में मनाया गया भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस

R. D. Diwedi


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now