परिवार कल्याण में शाहपुरा प्रधान व तसवारियां बासां सरपंच प्रदेश स्तर पर सम्मानित


परिवार कल्याण में शाहपुरा प्रधान व तसवारियां बासां सरपंच प्रदेश स्तर पर सम्मानित

जयपुर में मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव मेडिकल हेल्थ, मिशन निदेशक एनएचएम एवं निदेशक जन स्वास्थ्य द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने भीलवाड़ा जिले में परिवार कल्याण क्षेत्र में वर्ष 2022- 23 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चिकित्सा संस्था ,ग्राम पंचायत, पंचायत समिति शाहपुरा को सम्मानित किया है। एडीशनल सीएमएचओ डा. सीपी गोस्वामी को भी मंत्री ने सम्मानित किया है।
प्रदेश में पहले स्थान का पुरूस्कार सम्मान प्रधान माया देवी जाट ने प्राप्त किया। उनको आठ लाख रू का चेक व प्रमाण पत्र दिया गया। इसी प्रकार शाहपुरा की ग्राम पंचायत तसवारिया बासां को चर्तुथ स्थान प्राप्त करने पर सरपंच चांदी गुर्जर को एक लाख रू का चेक व प्रमाण पत्र भेंट किया गया।
एडीशनल सीएमएचओ डा. सीपी गोस्वामी ने बताया कि नवगठित शाहपुरा जिला मुख्यालय वाली पंचायत समिति शाहपुरा ने समूचे राजस्थान में पहला स्थान प्राप्त किया है। शाहपुरा की ही ग्राम पंचायत तसवारियां बासां ने चर्तुथ स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा भीलवाड़ा का सिटी हाॅस्पिटल दूसरे स्थान पर रहा है।
सीपी गोस्वामी ने बताया कि परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत वर्ष 2022- 23 मैं राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर पंचायत समिति शाहपुरा एवं ग्राम पंचायत तस्वारिया बासा चतुर्थ स्थान एवं सिटी हॉस्पिटल द्वितीय स्थान पर रही। गोस्वामी ने बताया कि जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना वर्ष 2022- 23 के तहत 11 जुलाई 2023 मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में माया जाट प्रधान पंचायत समिति शाहपुरा, डॉ देवेंद्र शर्मा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहपुरा, चांदी देवी गुर्जर सरपंच ग्राम पंचायत तस्वारिया बांसा, लक्ष्मी मीणा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उप स्वास्थ्य केंद्र तस्वारिया बांसा, डॉ दिनेश गुप्ता प्रबंधक सिटी हॉस्पिटल भीलवाड़ा को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि दी गयी। प्रथम स्थान पर पंचायत समिति को 8 लाख रू तथा अन्य दोनो को एक एक लाख रू की राशि देकर सरकार सम्मानित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now