कार्यवाही के अभाव में भ्रष्टाचार का गढ़ शंकरगढ़


नवागत सीडीओ द्वारा शंकरगढ़ ब्लाक के निरीक्षण पर भी भ्रष्टाचारियों पर नहीं कसी जा सकी नकेल

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के निरीक्षण के बावजूद भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध निर्माण पर अधिकारी की चुप्पी ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है।
क्या है मामला?
विकासखंड परिसर की बाउंड्री वाल से सटाकर बने मकानों की खिड़कियां और दरवाजे नियमों को ताक पर रखकर खोले गए हैं। पूर्व में खंड विकास अधिकारी ने नोटिस भी जारी किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों को उम्मीद थी कि आईएएस अधिकारी के निरीक्षण में इस पर कार्रवाई होगी लेकिन ऐसा नहीं कुछ भी नहीं हुआ।
सवाल उठ रहे हैं
– क्या मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह पर किसी का दबाव है?
– क्या भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई नहीं करने के पीछे कोई बड़ी साजिश है?
– क्या अधिकारी की चुप्पी से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है?
लोगों में आक्रोश
लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि अधिकारी के निरीक्षण के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जब तक उच्च अधिकारियों के द्वारा ब्लॉक के भ्रष्ट कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी जारी रहेगी।ब्लॉक में एसी दफ्तर में बैठे अधिकारी कर्मचारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनकर टुकटुकी लगाकर देखते रहेंगे मगर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं करेंगे। जनता जानना चाहती है कि आखिर उच्च अधिकारियों के रहमो करम पर कब तक ब्लॉक में भ्रष्टाचार व्याप्त रहेगा जो अहम और बड़ा सवाल है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now