पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सीसी सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट सहित कई कार्यों को मिली स्वीकृति
प्रयागराज। शंकरगढ़ नगर पंचायत को विकास कार्यों की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत नगर पंचायत के लिए 4 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
नगर पंचायत को मिली यह स्वीकृति बारा विधायक डॉ. वाचस्पति के लगातार प्रयासों, जनहित से जुड़े मुद्दों की प्रभावी पैरवी तथा शासन स्तर पर निरंतर अनुश्रवण का परिणाम बताई जा रही है। लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यक विकास योजनाओं को मंजूरी दिलाने के लिए किए गए प्रयास अब सफल हुए हैं।
सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था होगी मजबूत
शासन द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार शंकरगढ़ नगर पंचायत में सीसी सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट सहित अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में आवागमन अधिक सुगम होगा। साथ ही जल निकासी व्यवस्था में सुधार आएगा और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था मजबूत होने से लोगों की सुविधा और सुरक्षा भी बढ़ेगी।
विधायक ने मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री का जताया आभार
बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने विकास परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शंकरगढ़ नगर पंचायत की लंबे समय से लंबित आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए इन परियोजनाओं की स्वीकृति दिलाई गई है।
विधायक ने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो।
क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी
विकास परियोजनाओं की स्वीकृति मिलने पर शंकरगढ़ क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों ने विधायक डॉ. वाचस्पति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से नगर पंचायत की आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था मजबूत होने से आम नागरिकों को राहत मिलेगी तथा शंकरगढ़ के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।