एसीपी बारा के नेतृत्व में शंकरगढ़ पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान


बिना पार्किंग मुख्य मार्ग पर गाड़ी खड़ी करना अवैध, होगी विधिक कार्यवाही

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर बारा, शंकरगढ़ क्षेत्र में ट्रैफिक जाम लंबे समय से लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है। रोजमर्रा की गतिविधियां, अस्पतालों तक पहुंच, स्कूलों की बसें और दैनिक आवाजाही सभी पर इसका असर पड़ता है। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्र में एक बड़ी समस्या रात भर सड़क किनारे खड़ी रहने वाली गाड़ियों की है। कई वाहन मालिक अपनी सुविधा के लिए सड़क को ही निजी गैराज की तरह इस्तेमाल करते हैं। वहीं बड़ी गाड़ियां मुख्य मार्ग पर रोड के किनारे अवैध रूप से खड़ी कर दी जाती है।इससे सुबह होते ही मुख्य और उपमार्गों पर जाम लगने लगता है और लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है। ट्रैफिक समस्या को लेकर एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ यशपाल सिंह मय पुलिस बल के साथ शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य सड़कों से लेकर सभी जगहों पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों की पहचान कर उन्हें हटाया गया। और कहा गया कि अब ऐसे वाहन मालिकों पर सख्त कार्यवाही होगी। यह नियम सभी के लिए है इसलिए अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थान पर ही खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन करें। नियमानुसार अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों का चालान किया गया। इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और क्षेत्र में जाम की समस्या को रोकना था।बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को सख्त हिदायत दी गई। बातचीत के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुख्य उद्देश्य है कि नियमों का पालन सुनिश्चित करना और क्षेत्र में जाम की समस्या को रोकना।पुलिस आगे भी ऐसे अभियान चलाती रहेगी। पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है कि अवैध रूप से रोड पर वाहन ना खड़ा करें व अतिक्रमण से बचें। बिना पार्किंग मुख्य मार्ग पर गाड़ी खड़ी करना अवैध है और इसके लिए विधिक कार्यवाही की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए, सड़क पर जाम की समस्या को रोकने के लिए, आम जनता की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें :  टमाटर के बाद प्याज ने लगाई छलांग किया कमाल जमाखोर हो रहे मालामाल


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now