प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त यमुनानगर व सहायक पुलिस आयुक्त बारा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ व उनकी पुलिस टीम द्वारा सुसंगत धाराओं में पंजीकृत ट्रक लूट कांड की घटना में प्रयुक्त कार को शनिवार को वांछित आरोपी शकील पुत्र मो० इदरीश निवासी असांव तहसील लालगंज थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ के घर से बरामद कर नियमानुसार आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।