प्रयागराज। शंकरगढ़ से वैरहना प्रयागराज तक चलने वाली इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सुबह से स्कूली बच्चे ,नौकरी पेशा करने वाले, एवं व्यापारियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही थी। इलेक्ट्रॉनिक बस का संचालन बंद होने से यात्री परेशानियों का सामना कर रहे थे क्योंकि डग्गामार वाहन यात्रियों से एक तरफ मनमाना किराया वसूल रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ ओवरलोड यात्रियों को वाहन में बैठाकर जान जोखिम में डाल रहे थे। जिससे कभी कभार बड़े हादसे का शिकार यात्री होने को विवश थे। इसके बाद भी क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर एआरटीओ की नजर नहीं पड़ती। जिससे यात्री जन व धन दोनों की क्षति उठाने को विवश थे। अचानक सरकारी बस सेवा बंद हो जाने से आवागमन का संकट खड़ा हो गया। बता दें कि हजारों की संख्या में प्रतिदिन शंकरगढ़ से प्रयागराज का लोग सफर करते हैं ऐसे में बस सेवा बंद होने से लोगों में काफी आक्रोश था।लोगों ने कस्बे से चलने वाली बस को पुनः शुरू कराने की मांग की थी।जिसके मद्देनजर विधायक बारा डॉक्टर वाचस्पति ने मामले को संज्ञान में लेते हुए परिवहन विभाग को अवगत कराया। परिवहन विभाग ने आवागमन की समस्याओं को देखते हुए 42 सीटों वाली बस चलाने की स्वीकृति प्रदान किया। शनिवार को डॉक्टर वाचस्पति विधायक बारा ने शंकरगढ़ से प्रयागराज के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, जिला सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा रोहित केसरवानी,इंजी0 रामजतन बंसल, रमेश केसरवानी, दीपक केसरवानी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छेदीलाल कोटार्य, दिलीप सिंह, श्यामू निषाद आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।