हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में शारदीय नवरात्रि पूजा संपन्न


हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में शारदीय नवरात्रि पूजा संपन्न

भीलवाड़ा|हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा (राजस्थान) मे शारदीय नवरात्रि पर्व पर 15.10.2023 रविवार को महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में नवरात्रि घट स्थापना हुई। नित्य प्रातःकाल में मण्डल पूजन, गणपति लक्ष्मी एवं मां दुर्गा का अभिषेक व हवन यज्ञ संपादित हुए हैं। स्वामी जी ने बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा की अलौकिक शक्ति एवं कृपा विशेष रूप से होती है। भक्तों को विधि विधान से आत्मिक भाव से माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना करनी चाहिए, जिससे आध्यात्मिक एवं मानसिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। प्रतिदिन विशेष रूप से ब्राह्मण मंडली के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा हवन यज्ञ संपादित हुए जिसमे संत मयाराम, संत राजाराम, संत गोविंदराम, ब्रह्मचारी बालक इंद्रदेव, सिद्धार्थ, कुणाल, मिहिर सहित श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष में विशेष आहुतियों से हवन यज्ञ संपादित हुआ। 23.10.2023 सोमवार को महानवमी पर्व पर नवचण्डी महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई एवम मां दुर्गा की महाआरती के साथ नवरात्रि अनुष्ठान को संपन्न किया गया। इसके पश्चात कन्या भोज व ब्राह्मण भोज का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आश्रम के सचिव हेमंत वच्छानी, ट्रस्टी हीरालाल गुरनानी, अंबालाल नानकानी, पुरुषोत्तम परियानी, गोपाल नानकानी सहित अनेक श्रद्धालुगण उपस्थित हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now