शास्त्रीनगर माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव सम्पन्न


आदित्य मालीवाल अध्यक्ष निर्विरोध निवार्चित, अरूण बियाणी बनें सचिव

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) जिला माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वाधान में शास्त्रीनगर माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव स्थानीय शास्त्रीनगर माहेश्वरी भवन में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी अशोक जैथलिया, शिव प्रकाश काष्ट, केजी राठी, रामकिशन सोनी, व रामेश्वर ईनानी के द्वारा अध्यक्ष पद पर आदित्य मालीवाल का चुनाव निर्विरोध सम्पन कराया गया। उसके पश्चात अध्यक्ष की सहमति से अरूण बियाणी को सचिव मनोनीत किया। साथ ही 20 नगर प्रतिनिधि एवं 13 जिला प्रतिनिधि के नाम का भी निर्वाचन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रिय अध्यक्ष राजेन्द्र समदानी, मंत्री भैरूलाल सोमानी, गजानंद बजाज, सुशील मुरोठिया, शिव नुवाल, दिपक समदानी, श्याम चेचाणी, दिपक मैलाना, अनिल पोरवाल, सुनिल बियाणी, अखिलेश लाहोटी, ओम बियाणी, नरेन्द्र असावा, विष्णु काष्ट मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  मरूधरा माहेश्वरी संस्थान के दो दिवसीय होली स्नेह मिलन, महिला मण्डल ने मनाया गणगौर उत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now