यश विहार में मासिक बैठक के दौरान तपस्विनियों का बहुमान, 11 उपवास की तपस्या पूर्ण करने पर कार्याध्यक्ष नीता बाबेल का भी सम्मान
भीलवाड़ा। आस्था, संयम और साधना के संकल्प के साथ सिद्धि तप की आराधना करने वाली 28 सुश्राविकाओं का बुधवार को यश विहार में सम्मान किया गया। शीतल यश प्रोत्साहन महिला मंडल की ओर से आयोजित समारोह में तपस्या करने वाली सुश्राविकाओं का बहुमान किया गया।
मंडल की कार्याध्यक्ष नीता बाबेल ने तपस्वियों के सम्मान का लाभ प्राप्त किया। वहीं, 11 उपवास की तपस्या पूर्ण करने पर मंडल की सदस्यों ने नीता बाबेल का भी बहुमान किया।
नवकार महामंत्र के जाप से शुरू हुई मासिक बैठक
मंडल अध्यक्ष रेखा नानेचा ने बताया कि मासिक बैठक की शुरुआत नवकार महामंत्र के जाप से हुई। इसके बाद सदस्यों ने सामूहिक रूप से यश चालीसा का पाठ कर प्रार्थना की।
बैठक में आगामी दिनों में प्रस्तावित महिला मंडल की विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे।
28 सुश्राविकाओं का किया बहुमान
समारोह में अठाई से अधिक तपस्या एवं सिद्धि तप की आराधना करने वाली सुश्राविकाओं का स्वागत और सम्मान किया गया। इनमें मैना बाफना, रेखा नानेचा, राखी खमेसरा, बिंदू धूपिया, अंगुरबाला पीपाड़ा, कांता सोनी, लाड़ बम्ब, मैना चंडालिया, शकुंतला खमेसरा, सुशीला बिलवाड़िया, मंजू डागा और सीमा संचेती सहित अन्य तपस्विनियां शामिल रहीं।
मंडल की ओर से सभी तपस्विनियों की तप आराधना की अनुमोदना करते हुए उन्हें हार्दिक साधुवाद अर्पित किया गया।
नीता बाबेल का भी हुआ सम्मान
कार्याध्यक्ष नीता बाबेल द्वारा 11 उपवास की तपस्या पूर्ण करने पर मंडल की सदस्यों ने उनका भी बहुमान किया। समारोह में तपस्या और साधना के प्रति उनके संकल्प की अनुमोदना की गई।
मंडल मंत्री राखी खमेसरा ने आभार व्यक्त किया। बैठक में महिला मंडल की बड़ी संख्या में सदस्य बहनों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।