श्रद्धा से मनाई शीतला सप्तमी, माता शीतला की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि


बड़ोदिया| क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सुबह जल्दी उठकर स्नान कर माता शीतला की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व निरोगी जीवन की कामना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और माता को ठंडे भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। परंपरा के अनुसार इस दिन एक दिन पहले बनाए गए ठंडे भोजन का ही सेवन किया जाता है। कई स्थानों पर महिलाओं ने समूह में माता के गीत गाकर पूजा की। लोगों का मानना है कि माता शीतला की आराधना से चेचक व त्वचा संबंधी रोगों से रक्षा होती है।


यह भी पढ़ें :  बिरला के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now