ढोल-नगाड़ों के बीच भूतों की टोली संग निकली शिव बरात


कुशलगढ में शुक्रवार को शिव बरात निकाली गई, इस दौरान विभिन्न झांकियों को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए

कुशलगढ, बांसवाड़ा। अरुण जोशी ब्यूरो चीफ। ‘भूतों की लेके टोली, शिवजी चले हैं बरात, बैल पर होकर सवार, सज रहे भोले बाबा, निराले दुल्हे में..’ जब शुक्रवार को फतेश्वर महादेव मंदिर से भोलेनाथ अपनी बरात लेकर निकले तो हर श्रद्धालु उत्साहित नजर आया। शिव की मोहक छवि देख कई निहाल तो कई श्रद्धालु भावुक हो गए। शिव बरात का यह खूबसूरत नजारा श्री फतेश्वर महादेव मंदिर महिला मंडल और युवा मंडल की ओर से निकाली गई श्री फतेश्वर महादेव शोभायात्रा में देखने को मिला। जिसमें ढोल-नगाड़ों पर हजारों श्रद्धालु नाचते, गाते, झूमते नजर आए। वहीं जब नंदी पर सवार होकर भगवान शिव नगर भ्रमण पर निकले तो भक्ति और आस्था की लहरें उठीं। शिव बरात में भूत पिशाच और देवता भी मगन होकर नृत्य करते रहे। बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर थिरकते श्रद्धालुओं ने बरात निकाली। जगह-जगह भोले भंडारी का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। यात्रा फतेश्वर महादेव मंदिर से रतलाम रोड गरबा रास किया वहा से पातालेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर गांधी चौक,रामजी मंदिर,नहेरू मार्ग,पीपली चौराहे से रतलाम रोड फतेश्वर मंदिर पहोंचे। जहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पवित्र जल और फूलों की वर्षा से भगवान शिव के स्वरूपों का स्वागत किया गया। भव्य श्रृंगार किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। फतेश्वर महिला मंडल और युवा मंडल के सदस्य मौजूद थे। थांदला रोड पर नागनाथ महादेव,गांधी मार्ग पर नर्मदेश्वर महादेव,हिरण नदी पर सोमनाथ महादेव, उदयबाग के शिव मंदिर,रतलाम रोड पर फतेश्वर महादेव,सरदार पटेल मार्ग पर नीलकंठ महादेव,थाना परिसर स्थित पीपलेश्वर महादेव, मठ मंगलेश्वर महादेव आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तो की दर्शन के लिए लाइन लगी हुई है जो अभी तक लगी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now