संगठित कार्यकर्ताओं से मुख्यरूप से पार्टी की मजबूती-शिवानी दायमा


जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का मूलमंत्र, निजी मैरिज होम में हुआ अभिनंदन समारोह

समारोह में विधायक ने कहा- समस्याओं का समाधान कर विकास कार्यो की रहेगी प्राथमिकता

नदबई|कुम्हेर रोड स्थित निजी मैरिज होम में भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा व विधायक जगत सिंह का माला व साफा पहनाकर अभिनदंन किया गया। इससे पहले जिलाध्यक्ष व विधायक ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। वही, जिलाध्यक्ष पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने व केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वन को लेकर आहृवान करते हुए प्रचार-प्रसार करने को कहा। वही, पार्टी की मजबूती में सभी कार्यकर्ता को भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया।
बाद में नदबई मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह, डहरा मंडल अध्यक्ष अनिल डहरा, सेवर मंडल अध्यक्ष डॉं धर्मेन्द्र सिंह व उच्चैन मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता, पंचायतीराज व नगर पालिका जनप्रतिनिधी सहित संगठन पदाधिकारियों ने माला व साफा पहनाकर जिलाध्यक्ष व विधायक का अभिनंदन किया। समारोह में विधायक जगत सिंह ने विकास कार्यो को लेकर प्राथमिकता रखने व आमजन की मूलभत समस्याओं का हरसंभव समाधान करने को कहा। वही, विकास कार्यो के लिए बजट की कमी नही होने का आश्वासन देते हुए कार्यकर्ताओं को विकास कार्यो में सहयोग करने का संकल्प दिलाया। समारोह में विधायक पुत्र हिम्मत सिंह, हनूत सिंह, चेयरमैन हरवती सिनसिनवार, उपाध्यक्ष अशोक पुष्पा उपाध्याय, उपप्रधान भूपेन्द्र सिंह फौजदार, नवनियुक्त उच्चैन प्रधान रामअवतार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रज्जन महुआ, जिला मंत्री दुर्गेश बूटोलिया व महावीर डागुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पथैना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ ताखा, ओवीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र भातरा, सरपंच संघ अध्यक्ष सुजान सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर महासंघ हुआ मुखर

नवनियुक्त पंचायत समिति सदस्य भाजपा में शामिल:- पंचायतीराज उपचुनाव में नवनियुक्त अरोंदा-हंतरा ंपंचायत समिति सदस्य आशा व नदबई नगर पालिका में निर्दलीय वार्ड पार्षद दिव्या सिंह ने भाजपा की सदस्यता गृहण करते हुए विकास कार्यो में सहयोग करने को कहा। बाद में जिलाध्यक्ष व विधायक ने पार्टी दुपट्टा पहनाकर महिला जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now