नदबई रथ मेला कमेटी के अध्यक्ष बने शिवदयाल गोयल


सर्व समाज द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष गोयल

नदबई। कस्बे में हाट बाजार स्थित दाऊजी मन्दिर पर फूलचंद गर्ग की अध्यक्षता में सर्वसमाज के लोगों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी रथ मेला समारोह को लेकर शिवदयाल गोयल को मेला कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बाद में रथ मेला समारोह को लेकर चर्चा करते हुए नवनियुक्त मेला कमेटी अध्यक्ष का माला-साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान निर्वतमान अध्यक्ष गोविंद बिंदल, अमित जैन, पूर्व पार्षद संजय रौतवार, कुंवर नम्बरदार, राधेलाल गोयल, रवि कटारा, मोती गुर्जर, कपिल शर्मा, कमल रौरिया, मुकेश चांदौलिया, भंवरलाल राना, अजीत चौधरी, अजय सैन आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  चेतन वैष्णव युवा मोर्चा नगर संयोजक नियुक्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now