Shiwar : 21 पीपल माताओं का विवाह सम्पन्न

Support us By Sharing

21 पीपल माताओं का विवाह सम्पन्न

शिवाड़ 30 मई। कस्बे में शिव मित्र मंडल एवं सर्व समाज के जन सहयोग से बड़े तालाब पर स्थित 21 पीपल माताओं का विवाह विधिविधान मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।
इस दौरान सभी पीपल माताओं के नाम अलग-अलग कृष्ण भगवान की पत्नियों के रूप में रखे गए प्रधान कुंड की बोली 175000 में सोनू कुशवाहा ने छोड़ी। तालाब क्षेत्र दिनभर पंडितों के मंत्रोच्चारण भजन कीर्तन से गुंजायमान रहा। वहीं सुबह 10 बजे श्रीकल्याण जी महाराज की बारात बड़े तालाब के लिए घोड़े बैंड बाजों के साथ रवाना हुई। रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा कल्याण महाराज व बारातियों को को ठंडा पानी पिलाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत करते नजर आए। बरात कल्याणजी मंदिर से होकर गीता भवन नाथ, कुशवाहा मोहल्ला से होती हुई बड़े तालाब पर पहुंची जहां पर सभी बारातियों का वधु पक्ष द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात सभी पीपल माताओं के पहरावानी भात भरने की रस्म अदा की गई। 20 कुंडो में की अलग-अलग राशियों में सभी 20 जजवानो के नाम छोड़ी। इस दौरान शिव मित्र मंडल पदाधिकारी द्वारा गणमान्य व्यक्तियों का साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात 2 बजे सभी पीपल माताओं का अलग-अलग जजमान और पंडितों द्वारा विधि-विधान मंत्रोच्चारण के साथ फेरे की रस्म अदा की गई। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं पुरुष, माताओं के संकीर्तन भजन के साथ परिक्रमा करते नजर आए। भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!