श्री प्रज्ञा जैन महिला मंडल द्वारा गौ सेवार्थ किया चारा भेंट


भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्री प्रज्ञा जैन महिला मंडल द्वारा नवरात्रि के अवसर पर भीलवाड़ा स्थित काइन हाउस में मूक पशुओ हेतु चारे का ट्रैक्टर भेंट किया गया। मंत्री किरण सेठी ने बताया कि मंडल द्वारा चैत्र और वैशाख मास में सेवा कई कार्यक्रम किए जाएंगे उनके तहत काइन हाउस में एक ट्रैक्टर ट्रॉली चारे की भेंट की गई। मंडल अध्यक्ष नीलू पानगड़िया एवं सदस्य स्नेहलता बोहरा इस कार्यक्रम के लाभार्थी रहे। कार्यक्रम में सुनीता पीपाड़ा, मधु मेड़तवाल, मधु सांखला, गुणमाला बोहरा, सुधा भंडारी, इंद्रा डांगी, चंदना भंडारी, अरुणा पोखरणा, चंचल कोठारी, आदि बहनों द्वारा पहले गौ माता की आरती एवं पुष्प वर्षा कर गाय एवं बछड़े का तिलक कर उन्हें गुड़ खिलाया तत्पश्चात समस्त पशुओं को चारा खिलाया गया।


यह भी पढ़ें :  साक्षी दक के जन्मदिन के उपलक्ष में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now