सवाई माधोपुर 3 जनवरी। जिले की शुभ लक्ष्मी सामाजिक सेवा संस्थान सवाई माधोपुर सामाजिक सरोकार की पहचान बन रही है। संस्थान वर्तमान में जिला स्तर पर कार्य कर रही है लेकिन संस्थान को प्रदेश स्तर पर भी पहुंचाने का संस्थान का लक्ष्य है।
प्रदेश स्तर का कार्यभार प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सीताराम वर्मा संभाल रहे हैं। वहीं जिला स्तर पर जिला अध्यक्ष सोनू कुमार महामंत्री राकेश वर्मा और कोषाध्यक्ष का कार्यभार सीताराम वर्मा सम्भाल रहे हैं। संस्थान के संरक्षक महेंद्र कुमार बेरवा सेवानिवृत्ति प्रिंसिपल दामोदर लाल बौद्ध इनके निर्देशन में संस्थान कार्य कर रहा हैं संस्थान के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी कैलाश सिसोदिया को दी गई है।
कैलाश सिसोदिया ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाना इसके तहत 5 लाख का दुर्घटना बीमा तथा 100 वर्ग गज का प्लॉट रजिस्ट्री भू रूपांतरण एवं पट्टे का मामूली शुल्क के साथ दिया जाता है। समूह की विवाह सम्मेलन के लिए वर वधु की आयु सरकार के नियमानुसार निर्धारित है। विवाह सम्मेलन में केवल रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है। विवाह में डबल बेड गद्दे तकिया ड्रेसिंग टेबल फ्रिज 180 लीटर ड्रेसिंग टेबल कुर्सी टेबल चांदी की पाइजेब मंगलसूत्र रसोई का सामान दूल्हा दुल्हन के कपड़े लगभग 50 तरह के आइटम दिए जाते हैं
विवाह सम्मेलन के अलावा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आसपास के गांवो में, विद्यालयो में बालिकाओं को गणवेश व शिक्षण सामग्री मुहैया करवाई जाती है। अनाथ बालिका का विवाह निशुल्क संस्थान की ओर से किया जाता है, इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। संस्थान के सभी सदस्यों का उद्देश्य समाज को दहेज रुपी दानव से मुक्त कर शादी को एक संस्कार के रूप में करना तथा कम खर्चे में शादी जैसे पवित्र संस्कार को बड़ी सादगी के साथ करवाना है ताकि शादी में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम किया जा सके, कि जिससे वह अपने परिवार को बेहतर शिक्षण पोषण कर सके और बाहरी कर्ज से बच सके। साथ ही संस्था के उद्देश्यों में समाज से दानव रूपी कुरूतियों को ख़त्म करना, अनावश्यक खर्चाे को रोकना, अपनो बच्चो को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रेरित करना, पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन करना, स्वरोजगार स्थापित करवाने मे महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना शामिल है।
सिसोदिया ने बताया कि शुभ लक्ष्मी सामाजिक सेवा संस्थान के सदस्य सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य जुड़े हुए हैं जो अपना तन मन धन से संस्था को सहयोग कर रहे हैं।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।