राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यारोली के निर्देशन में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।
श्यारोली। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यारोली की ओर से गांव में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य एवं प्रभारी मुख्यमंत्री युवा संबल योजना सोहन लाल गुप्ता के निर्देशन में विद्यार्थियों, ग्रामीणों और युवाओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान के तहत कैलाश महावर और ऋषि राम सैनी ने कल्लातिन बालाजी मंदिर परिसर में गुलमोहर, सदाबहार, मोगरा और चमेली सहित 15 पौधे लगाए। इस दौरान राजेंद्र जाट और राम शर्मा ने भी पौधारोपण अभियान में सहयोग प्रदान किया।
श्मशान घाट और चारागाह में लगाए 50 पौधे
अभियान के दूसरे चरण में श्मशान घाट एवं चारागाह क्षेत्र में अंकित सैनी, मोहित शर्मा, कौशल सैनी और शिव कुमार जाट ने पीपल, वास, नीम, बरगद, चिरोल सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 50 पौधे लगाए। सभी ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
पेड़ पर्यावरण और जीवन का आधार: प्रधानाचार्य
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभु लाल बेरवा ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने और समय पर वर्षा होने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
युवा संबल योजना के विद्यार्थियों को मिला लक्ष्य
उपप्रधानाचार्य सोहन लाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री युवा संबल योजना से जुड़े सभी बेरोजगार विद्यार्थियों को 250 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सिंचाई की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करनी होगी।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने पौधों की सुरक्षा, समय-समय पर पानी देने और उन्हें विकसित करने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।