राज्य स्तरीय छात्र-छात्रा स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2024 में सीकर का प्रिंस स्कूल प्रथम


बौंली, बामनवास।  स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सवाई माधोपुर में रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया इंटर स्कूल छात्र-छात्रा बैंड प्रतियोगिता 2024 में प्रिंस लोटस वैली (इंग्लिश मीडियम) एकैडमी स्कूल बैंड के छात्र-छात्रा दोनों वर्गों में राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब यह विजेता टीम मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाली जोनल इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे‌। इसके बाद जोनल स्तर पर प्रथम रहने वाले स्कूल बैंड माह जनवरी 2025 में दिल्ली में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर स्कूल छात्र-छात्रा बैंड प्रतियोगिता में भाग लेंगे।


यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री के स्वागत में उमड़ी भीड़, राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह किया स्वागत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now