जयपुर 18 फरवरी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को अल्बर्ट हॉल पर सीता ट्रैवल्स द्वारा भेंट की गई एम्बुलेंस की चाबी सौंपी गई।
उप मुख्यमंत्री दिया ने बताया कि यह एम्बुलेंस आमेर किले को देखने आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेगी। जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति में पर्यटकों को तुरंत इलाज उपलब्ध हो सके। उप मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस भेंट करने तथा सामाजिक सरोकार निभाने के लिए सीता ट्रेवल्स का आभार जताया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।