अनियंत्रित होकर बाइक हुई स्लिप बाइक सवार हुआ घायल


बाइक सवार को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

नदबई|डहरा सड़क मार्ग पर गांव बुढ़वारी के पास बाइक अचानक अनबैलेंस होकर स्लिप हो गई। जिससे बाइक सवार दो युवक बाइक से गिर गए। जिनमें से एक युवक को गंभीर चोट आई हैं। जबकि, उसका साथी बाल–बाल बचा। घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को तुरंत उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल नदबई लेजाया गया।

एंबुलेंस कर्मी महेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि, देर रात को गांव दौलतगढ़ रूपवास निवासी लोकेश(27) पुत्र रामप्रसाद अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर नगर से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह नदबई डहरा सड़क मार्ग पर गांव बुढ़वारी के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक स्पीड में होने के कारण अनबैलेंस होकर स्लिप हो गई। जहां दोनों युवक बाइक से सड़क पर जा गिरे। घटना में लोकेश घायल हो गया। जबकि, उसका साथी बाल–बाल बच गया। घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ईएमटी रवि कुमार चौधरी ने बताया कि, घायल के पैर, घुटने और चेहरे पर चोट आई है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now