कुशलगढ गांधीचौक में गांधी जयंती पर गांधीजी की प्रतिमा पर माला पहनाकर नारे लगाए


कुशलगढ़| आज गांधीचौक में गांधीजी की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक रमिला खड़िया के सानिध्य में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में गांधीजी की प्रतिमा पर माला पहनाकर नारे लगाए गए। दांडी मार्च की गूंज बड़ी,हर दिल में नई आस जगी।नमक सत्याग्रह से तुमने, दुनिया को संदेश दिया। अंग्रेजों की सत्ता को, नमक से ही ध्वस्त किया। गांधीजी अमर रहे भारत माता की जय के साथ क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया ने गांधीजी के जीवन पर विस्तार उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने गांधीजी की अहम भूमिका रही।लालबहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती है उनको भी याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पीसीसी सदस्य हसमुखलाल सेठ ने भी गांधीजी के जीवन पर विस्तार से बताते हु कहा की गांधीजी ने अहिंसा का मार्ग अपनाकर देश को आजादी दिलाई और आज लालबहादुर शास्त्री जी का जन्म जयंती है उनको भी याद किया। कार्यक्रम में कुशलगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रजनीकांत खाबिया कालूसिंह देवदा विजय मईडा सुरेश गादिया कमलेश खमेसरा राजेश मीणा हितेश रावत सचिन तलेसरा अमित चरपोटा यश खाबरिया शहजाद मकरानी मुस्ताक मोहम्मद श्रीमती कलावती ठाकुर,राजूबेन,भूरालाल कामोल सरपंच,दयाल खड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  जिला स्तरीय जनसुनवाई की शिकायतों की संतुष्टि में डीग राज्य में चौथे पायदान पर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now