श्रीमती डॉ. चेतना सुनील जागेटिया भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष मनोनीत


अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत ने की 67 जिलाध्यक्षो की प्रथम सूची जारी

भीलवाड़ा। अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की भीलवाड़ा जिला शाखा हेतु वर्ष 2025 के लिए श्रीमती डॉ. चेतना श्री सुनील जागेटिया को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने पूरे देश में 67 जिलाध्यक्ष की प्रथम सूची जारी करते हुए किया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉ चेतना सुनील जागेटिया ने बताया कि वर्ष 2025 के लिए क्लब की भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी इसी सप्ताह घोषित कर दी जाएगी तथा क्लब द्वारा पूरे वर्ष भर की परमार्थ हितार्थ गतिविधियों का कैलेण्डर भी बना लिया गया है।


यह भी पढ़ें :  अति. प्रशासनिक अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now