सामाजिक कार्यकर्ता देवकीनन्दन जायसवाल ने छात्र मोहित सैनी की पढ़ाई के लिए कलेक्टर के पास लगाई गुहार

Support us By Sharing

गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी में सामाजिक क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे और हर वक्त लोगों की हर संभव मदद के लिए तैयार सामाजिक कार्यकर्ता देवकीनन्दन जायसवाल ने फिर एक बार महत्त्वपूर्ण कार्य में योगदान दिया है। उन्होंने एक गरीब छात्र की पढ़ाई के लिए गंगापुर सिटी जिला कलेक्टर के पास गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि हाल ही में माननीय जिला कलेक्टर महोदय श्री गौरव सैनी जी गंगापुर सिटी ने उनके और  लक्ष्मण सैनी के निवेदन पर एक गरीब छात्र मोहित सैनी के स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक गंगापुर सिटी में कक्षा 6 में प्रवेश वास्ते अनुशंसा पत्र जारी किया है। जिससे एक गरीब छात्र को उक्त मॉडल स्कूल में प्रवेश मिल सकेगा।
माननीय जिला कलेक्टर साहब श्री गौरव सैनी जी की उक्त अनुशंसा के लिए सामाजिक कार्यकर्ता देवकीनन्दन जायसवाल ने माननीय जिला कलेक्टर साहब का आभार और धन्यवाद प्रकट किया है।

Twitter पर फोलो करें 

सामाजिक कार्यकर्ता देवकीनन्दन जायसवाल ने छात्र मोहित सैनी की पढ़ाई के लिए कलेक्टर के पास लगाई गुहार

 


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!