भाजपाइयों द्वारा समाज सुधारक महान पुरोधा महात्मा ज्योतिबा फुले को किया गया याद


‘समाज उन्नति एवं महिला शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले थे फूले’

गंगापुर सिटी, 11 अप्रैल। पंकज शर्मा। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल गंगापुर सिटी के तत्वावधान में भाजपा स्थापना महोत्सव सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले को उनके समाज उन्नति और महिला शिक्षा के प्रति अपने अमूल्य योगदान हेतु याद किया गया। भाजपा विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महात्मा फूले के नारी सशक्तिकरण के लक्ष्य को पूर्ण करने के क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं हेतु प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, नारी सशक्तिकरण की क्षेत्र में राजीविका योजना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, बीमा सखी योजना सहित अनेक योजनाएं शामिल हैं। जिनसे संपूर्ण देश में महिलाओं को नियमित रूप से लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक दीपक सिंघल, मंडल संयोजक बलवीर सोनी, शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, डॉ.हेमंत शर्मा, गिरधारी सोनी, मनोज बंसल, कमलेश महावर, गोविन्द गुप्ता, विकास सैनी, करण लोधा, शिवदयाल जोशी, गोपाल धामोंनिया, नितेश मोदी, चिरंजी लोधा, पार्षद वेदप्रकाश शर्मा, बबलू चौधरी, अतुल शर्मा, गौरव मंगल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vishwkarma Electric

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now