जल्द ही जनता को आवागमन हेतू समर्पित होने वाला है टोंस नदी पर नवनिर्मित पुल-विधायक कोरांव


वर्षों से था जर्जर पुल डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने 2020 में किया था भूमि पूजन

प्रयागराज। विकास तीर्थ के अवलोकन के अंतर्गत कोंराव और बारा विधान सभा क्षेत्र के मध्य नारीबारी-कोरावं मार्ग पर स्थित कोरावं व बारा को जोडने वाली स्टेट हाईवे मार्ग पर स्थित गौरा-मवैया (नारीबारी) टोंस पुल का अवलोकन विधायक कोरावं राजमणि कोल ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ शनिवार को दोपहर मे करते हुए मौजूद अधिकारियो और कर्मचारियो को जल्द कार्य पूरा करने का दिशा निर्देश दिया।जिससे जल्द ही क्षेत्र की जनता-जनार्दन को आवागमन के लिए नवनिर्मित पुल समर्पित किया जा सके। साथ मे मौजूद भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि टोसं पर बना एक्वाडक्ट पुल जर्जर हो चुका था, जिलाधिकारी के आदेश पर बडे वाहनो का आवागमन पूर्णतया लोहे के गार्डर लगाकर बंद कर दिया गया था। प्रदेश मे भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 6 दिसम्बर 2020 को टोंस पुल का भूमिपूजन किया था। इस परियोजना की लागत 6256.23₹ लाख रुपए थी। मुख्य सेतू की लम्बाई 718.18 मीटर अब यह पुल जल्द ही जनता के सेवा मे सपर्पित होने वाला है। अवलोकन के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिलाध्यक्ष पिछडा मोर्चा सुभाष सिंह पटेल,मंडल अध्यक्ष संजय सिंह पटेल,ज्ञान नारायण कन्नौजिया,अनिल मिश्रा,रामकृष्ण बबुआन द्विवेदी,संतरा देवी,मुकेश पांडेय,रामराज सिंह,राम आसरे शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  Maha Kumbh 2025: मकर संक्रांति पर अखाड़ों ने किया दिव्य-भव्य अमृत स्नान; सनातन पंरपरा का निर्वहन करते हुए अखाड़ों ने किया अमृत स्नान

R. D. Diwedi 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now