नौगामा, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण के शुभ अवसर पर दिनांक 12 मार्च को नौगामा नगर के मूल नायक आदिनाथ भगवान की पूजन एवं विधान का आयोजन रखा गया है प्रातः आदिनाथ मंदिर समवशरण मंदिर, सुखोदय तीर्थ नसिया जी नौगामा मे विशेष शांति धारा अभिषेक के बाद आदिनाथ मंदिर के बाहर स्थित पंडाल में मुनि श्री सजग सागर जी के सानिध्य में आदिनाथ विधान का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न पात्रों सो धर्म इंद्र कुबेर इंद्र ,ईशान यज्ञ नायक चयन कर मंगल कलश स्थापना के साथ विधान के अध बड़े भक्ति भाव से वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के साथ विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी, वीना दीदी के सानिध्य में चढ़ाऐ जाएंगे इस अवसर पर विशेष तैयारी की गई है एवं जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे शाम को मंदिर में भक्तांबर के 48 दीप विधान दीप प्रज्वलित किए जाएंगे उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोली ने बताया कि उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओ के लिए स्नेह भोज की व्यवस्था रखी गई है