मौनी अमावस्या पर विशेष अनुष्ठान


मौनी अमावस्या पर विशेष अनुष्ठान

तलवाड़ा, बांसवाड़ा।अरुण जोशी ब्यूरो चीफ। निकटवर्ती गांव सुंदनपुर निलकंठेश्वर महादेव ओर बेणेश्वर धाम पर शुक्रवार को मौनी अमावस्या पर विशेष अनुष्ठान हुए। सुंदनपुर के बेणेश्वर धाम के त्रिवेणी संगम तट पर प्राकृतिक सौम्य वादियों में पक्षियों के कलख तथा नदी के कल कल बहती धाराओं की जुगल बंदी के साथ भगवान आशुतोष के परिसर में दोनों जिलों के आए विप्रवारो ने अपने यजमान परिवार के संग विविध धार्मिक कार्यक्रम किए गए जिसमे नारायण बली ओर कालसर्प दोष निवारण जैसे अनुष्ठानों को सम्पन्न करवाए गए। विप्रवरो ने वैदिक ऋचाओं से लघुरुद्र, जपात्मक आदि के साथ शिवमहिम स्त्रोत, सहस्त्र अर्क पुष्पों के साथ पंचामृत से जला अभिषेक किया गया।। यज्ञ हवन में श्रीफल होम कर पूर्णाहुति की। दूसरी ओर तलवाड़ा गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 101 दीपमालिका से अलंकृत झांकी सजाई गई।


यह भी पढ़ें :  अबरार ने उप तहसील व पुलिस चैकी भवन का किया शिलान्यास
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now