तेरापंथ धर्मसंघ के दो धुवों का आध्यात्मिक समवाय


जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसँघ के दो ध्रुवों का शहर के नवलोक नवरत्न काम्प्लेक्स में आध्यात्मिक समवाय हुआ

शाहपुरा। शहर में एकांतवास में प्रवसित आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि सुरेश कुमार सहवर्ती मुनि संबोध कुमार मेधांश मुनि सिद्धप्रज्ञ का बड़ौदा (गुजरात) चातुर्मास संपन्न कर पहुँचे साध्वी मंजुयशा साध्वी चिन्मय प्रभा, साध्वी इंदुप्रभा, साध्वी मानसप्रभा से आध्यात्मिक भेंट हुई , दोनों चरित्रत्माओं ने एक दूसरे के स्वास्थ्य की सुखसाता पृच्छा की , वही धर्मसँघ के संवादों का आदान प्रदान किया। साध्वी मंजु यशा ने ध्यान साधक के विशिष्ट साधना के प्रति मंगलकामना करते हुए कहा- एसी विरल साधना जैन तेरापंथ शासन में ही संभव है। इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत, मंत्री विनोद कच्छारा, अभा तेयुप सदस्य अजीत छाज़ेड , युवक परिषद् मंत्री भूपेश ख़मेसरा, महिला मंडल अध्यक्षा सीमा बाबेल आदि श्रावक श्राविकाए उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  भीलवाड़ा पुर प्राचीन वैभव महोत्सव 2024रू बिजोलिया में पर्यटन हब बनने की संभावना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now