फिट इंडिया शपथ के साथ खेल सप्ताह का आगाज़


कुशलगढ|मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय कुशलगढ़ एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय कुशलगढ़ में खेलों मेरे लाल थीम‌ पर खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों के माध्यम से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को फिट रहने के लिए खेलना जरुरी है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास,सामूहिक एकता,धैर्य,सहनशीलता एकाग्रता आदि गुणों का विकास करता है।विद्यार्थियों ने सामूहिक रुप से सक्रिय व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने स्वास्थ्य के लिए हर दिन 30 मिनट का समय निकालने , सभी को फिट व स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प शपथ के साथ लिया। खेल प्रभारी माखनसिंह मीना ने खेल सप्ताह की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेल सप्ताह के प्रथम दिन महाविद्यालय में केरम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ‌। जिसमें छात्रा वर्ग में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा नाजिया गौरी व खुशी मकरानी ने प्रथम स्थान तथा छात्र वर्ग में बी.एससी तृतीय वर्ष के रितेश कटारा व नयनेश गरासिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रुप में डाॅ धर्मेन्द्र कुमार भाभोर व बलवीर सिंह ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सहायक आचार्य प्रविन्द्र कुमार, डाॅ कविता,मोहित चुहाडिया,रामचन्द्र कटारा,मणिलाल परमार दिलीप वसुनिया,जागृति चौहान सहित राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक उपस्थित रहे। ये जानकारी प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने दी।

यह भी पढ़ें :  दिगम्बर मुनि की हत्या के विरोध में भीलवाड़ा में डेढ किमी लंबा जुलूस निकाला


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now